फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंट रेलवे स्टेशन पर दबंगई, ट्रॉली संचालक पर हमला, 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए पर ट्रॉली स्टाल चलाने वाले एक व्यक्ति पर सात-आठ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। जीआरपी ने इस मामले में एक नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सतीश कुमार, जो रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली नंबर 85 चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे कुछ युवक स्टेशन पर यात्रियों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे, जब सतीश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी उस वक्त वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे युवक फिर लौटे और सतीश पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने सतीश के सिर पर किसी तेजधार वस्तु से वार किया, इससे वह लहूलुहान हो गए, जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सतीश कुमार को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल अंबाला कैंट ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई। पुलिस ने सतीश की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने गणेश विहार निवासी गौतम को नामजद किया है, जबकि उसके 7-8 अन्य साथियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें