फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सालेहपुर गांव का युवक काबू, हेरोइन मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सीआईए नारायणगढ़ ने अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर रुकड़ी गांव के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 22.32 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सालेहपुर गांव निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। टीम को सूचना मिली कि आरोपी मोहित हाईवे किनारे चाचा-भतीजा ढाबा के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से हल्के लाल रंग की स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें