फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गो वंश के सामने आने से बुलेट सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड बाईपास पर गोवंश के अचानक सामने आने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक का सिर सड़क में लगने से उसकी मौत हुई। मृतक मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर का रहने वाला था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी नितिन चौधरी 34 पानीपत में मेहराना में एक कंपनी में काम करता था। वीरवार रात को पौने 12 बजे वह कंपनी से अपने फ्लैट पर जा रहा था। जैसे ही वह असंध बाईपास पर नहर के ऊपर पहुंचा तो उसकी बुलेट मोटरसाइकिल के सामने एक गो वंश आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क में सिर लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अमजेर जागलान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें