फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हंगामे के बीच 25.08 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा नगर पालिका का करीब 25.08 करोड़ का सालाना बजट ध्वनि मत से पास कर दिया। जबकि वित्तीय वर्ष में पालिका 15.60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पालिका को 11.50 करोड़ अनुमानित अनुदान मिलने की संभावना है। वर्ष का अनुमानित क्लोजिंग बैलेंस 9.47 करोड़ रुपये रहेगा। इन सबके बीच बेंचों को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। बैठक में पांच पार्षद नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

नगरपालिका वर्ष 2025-2026 की वार्षिक बजट बैठक सोमवार को की गई। बैठक का समय सुबह 11 बजे का तय था। पार्षद करीब सवा 11 बजे पहुंचना शुरू कर दिए। यहां 17 में से 12 पार्षद पहुंचे। पार्षदों का कोरम पूरा होने पर पालिका सचिव ने वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया। जिसे पार्षदों ने ध्वनि मत से पास किया।
वार्ड 2 के पार्षद अमिताभ शर्मा ने बैठक के एजेंडे को लेकर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने बताया कि एजेंडा तो मिला है लेकिन इसमें दिन और तारीख तक नहीं लिखी है।
विज्ञापन

उन्होने चेतावनी दी कि अगर एजेंडा 48 घंटे पहले नहीं मिला तो वह बैठक में नहीं आएंगे। इसके बाद पार्षद रेनू धीमान ने सामूहिक शौचालय का मुद्दा उठाया और शौचालय का प्रस्ताव चार बार पारित हो चुका है। उनके बाद पार्षद मनीष बेनीवाल व विनोद वाल्मीकि ने पालिका अधिकारियों पर सिर्फ दो पार्षदों को स्टील के बेंच देने का मामला उठाया तो हाउस में हंगामा खड़ा हो गया। पार्षदों ने कहा कि बाकी के बेंच कहा गए। चेयरमैन अशोक कुच्छल ने सफाई दी कि एसडीएम ने इस बारे दोबारा से टेंडर लगाने को कहा है। सभी पार्षदों को दो-दो बेंच देने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। पार्षदों ने मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें