फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम से प्रेम विवाह कर लाया माफ करना... लिख भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जगन्नाथ विहार का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह सट्टे में लाखों की रकम हार गया था। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर भाग गया। युवक चार साल पहले असम से एक युवती को प्रेम विवाह करके लाया था। अब वह सात माह की गर्भवती है और आरोपी युवक भाग निकला। महिला के लिए युवक ने एक नोट भी छोड़ा है। उसमें लिखा है कि उसे माफ कर देना। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जगन्नाथ विहार कॉलोनी निवासी मिट्ठू चानना ने बताया कि उसका पति दिनेश चानना चार वर्ष पहले असम के गुहाटी में पायदान का कारोबार करता था। वहीं पर पायदान बनाकर बेचा करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दिनेश उसे यहां जगन्नाथ विहार कॉलोनी में ले आया था। 28 जनवरी दोपहर दिनेश उसे ये कहकर गया था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
उसने अपने देवर सन्नी के साथ मिलकर दिनेश के कपड़ों की जांच की तो पैंट की जेब से एक नोट मिला। उसमें लिखा था कि उसे माफ कर देना। नोट में चार लोगों के नाम व मोबाइल नंबर लिखे थे। बताया जा रहा है कि दिनेश सट्टेबाजी का भी काम करता था। वह 32 लाख रुपये सट्टे में हार गया था जबकि 16 लाख रुपये उसने जीते थे। उसको इन चार लोगों ने 16 लाख रुपये नहीं दिए इसलिए वह परेशान था। अब किला थाना पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें