फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिहौली गांव में फसल जोतने से रोकने पर भाइयों को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली/बापौली। बिहौली गांव में जमीन की तकसीम के पुराने विवाद को लेकर खेत में जई की फसल जोतने से रोकने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में राममेहर के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई रामबीर के कंधों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जानकारी मिली थी कि गांव का ही नरेंद्र ट्रैक्टर-रोटावेटर से उनके खेत की फसल जोत रहा है। वह अपने भाई राममेहर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया तो नरेंद्र ने अपने भाई हवा सिंह, अनीस, तनीष, राहुल और साहिल के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि अनीस ने राममेहर के पेट में चाकू घोंप दिया।
रामबीर ने बताया कि जमीन की तकसीम को लेकर तहसीलदार और कमिश्नर करनाल की कोर्ट में मामले लंबित हैं। तीन नवंबर को भी डीएसपी समालखा को शिकायत दी गई थी। थाना बापौली प्रभारी फते सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नरेंद्र सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी रामबीर पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें