फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहन के घर भात भरकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में जीटी रोड पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सीआईए थाने के पास ट्रैक्टर चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार सुखबीर सिंह (55) निवासी किवाना समालखा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सुखबीर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। सुखबीर शनिवार को अपनी बहन के घर भात भरकर करनाल के कुटेल गांव से लौट रहे थे। पुलिस ने सुखबीर के छोटे भाई राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
किवाना गांव के राजकुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे बड़े महावीर उसके बाद सुखबीर और वह सबसे छोटे हैं। शनिवार को सुखबीर बहन कृष्णा के घर कुटेला गांव में भात भरने के लिए गया था। शाम को वह वहां से वापस लौटने लगे। जैसे ही वह गंदा नाला सीआईए थाने वाले कट पर पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसके साथ ही ट्रैक्टर चालक ने एक और मोटरसाइकिल सवार अशोक कुमार निवासी जाटल को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुखबीर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक भेज दिया। लेकिन परिजन उन्हें लेकर शहर के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर भी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। सुखबीर के भाई राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ थाना सेक्टर-13-17 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें