फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से आढ़ती के बेटे की मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मृतक जोगिंद्र छौक्कर का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन
समालखा। समालखा नई अनाज मंडी निवासी आढ़ती जयपाल छौक्कर के बेटे जोगिंद्र छौक्कर (48) वर्ष का शव सोमवार को समालखा में ही रेलवे लाइन पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

समालखा में नई अनाज मंडी के पास रेलवे ट्रक पर सोमवार शाम को एक व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना पर सनसनी फैल गई तुरंत ही जीआरपी पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त नई अनाज मंडी निवासी जोगिंद्र छौक्कर के रूप में हुई। जीआरपी ने बताया कि जोगिंद्र की मौत दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। बजाया जा रहा है कि जोगिंद्र और उनके पिता जयपाल की नई अनाज मंडी में आढ़ती है। वहीं पर उनका मकान है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सके। उधर, जोगिंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


समालखा में नई अनाज मंडी के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
-राजेश, प्रभारी थाना जीआरपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें