पानीपत। गंगापुरी रोड स्थित चावला धागा दुकान के ताले तोड़कर चोर चांदी की मूर्तियां और करीब पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। चांदनी बाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना में सेक्टर 25 पार्ट टू से एक कैंटर चोरी हो गया।
सेक्टर 25 निवासी सुरेंद्र चावला ने बताया कि उसकी न्यू आदर्श नगर यार्न मार्केट में चावला यार्न के नाम से दुकान है। रविवार रात चोर उसकी दुकान में ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब पांच हजार रुपये के साथ चांदी की मूर्तिया चोरी कर ले गए। वह मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान के ताले टूटे हुए मिले। उसकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसी प्रकार सेक्टर 25 पार्ट टू से एक कैंटर चोरी हो गया। सेक्टर 25 पार्ट 2 निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके आइसर कैंटर को ड्राइवर सुरेंद्र ने 25 दिसंबर को करीब साढ़े 10 बजे सेक्टर 25 पार्ट-2 गली के सामने खड़ा किया था। 26 दिसंबर को कैंटर को लेने के लिए गया तो उसे गाड़ी नहीं मिली। गाड़ी मालिक ने अज्ञात के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।