फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइकिलिंग में मोक्ष कर रहे जिला-प्रदेश का नाम रोशन

विज्ञापन
मोक्ष।
विज्ञापन
पानीपत। जिले के मोक्ष अपनी मेहनत से साइकिलिंग के क्षेत्र में जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। मोक्ष ने अपनी लगन और जुनून के बल पर यह साबित कर दिखाया है कि मेहनत के दम पर कोई मुकाम हासिल किया जा सकता है। गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके मार्गदर्शन उनके पिता रविंद्र सिंह हैं। रविंद्र का मार्बल का व्यवसाय है और मां जसजीत गृहिणी हैं। मोक्ष इस समय 12 वीं कक्षा में एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह ने अपने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने मोक्ष को न केवल मानसिक रूप से प्रोत्साहित किया बल्कि आर्थिक रूप से भी सहयोग दिया ताकि वह बिना किसी रुकावट के अपनी साइकिलिंग यात्रा जारी रख सके। पिता रविंद्र ने बताया कि मोक्ष बचपन में ही साइकिल चलाने में ज्यादा रूचि लेते थे तो उन्होंने मोक्ष के इस सफर में उसका साथ दिया और उन्हें यकीन है मोक्ष साइकिलिंग में देश का नाम जरूर रोशन करेंगे।
मोक्ष ने अब तक अपनी साइकिलिंग कॅरिअर में कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। जिला स्तर पर उन्होंने 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर उन्होंने हरियाणा साइकिलिंग सर्किट में अपनी पहचान मजबूत की। मोक्ष की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मोक्ष ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य और एक रजत पदक अपने नाम किए। यह उपलब्धियां किसी छोटी उम्र के खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है। सितंबर महीने मोक्ष ने करनाल में आयोजित स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीत लिया। मोक्ष ने हरियाणा ओलंपिक भी खेला है। जो पांच और छह नवंबर को कुरुक्षेत्र के शाहबाद में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

मोक्ष ने बताया कि मेरे पिता मेरे पहले कोच हैं। स्कूल के शुरुआती दिनों से साइकिल चलाने का शौक था। समय के साथ यह शौक एक लक्ष्य में बदल गया। छोटी उम्र में ही उन्होंने साइकिलिंग को गंभीरता से लेना शुरू किया और रोजाना अभ्यास करने लगे। पिता ने सिखाया कि जीतने से पहले मेहनत पर विश्वास करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें