फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह निकली तेज धूप दोपहर बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शनिवार को सुबह तेज धूप निकलने से जहां गर्मी महसूस की गई, वहीं दोपहर बाद बारिश से राहत मिली। समालखा में सबसे ज्यादा 12 एमएम, मतलौडा में आठ, इसराना और पानीपत में दो एमएम व बापौली में शून्य एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर बाद बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई।
लोगों को जलभराव के कारण परेशानी हुई। वहीं किसानों को फसलों खराब होने का डर सता रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि रविवार और सोमवार को बारिश हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें