फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धुएं में अटकी सांसें, आंखों में जलन ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दिवाली पर पटाखों के धुआं और शोर लोगों के लिए खतरनाक साबित हुआ। धुआं बढ़ने से सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ गई और आंखों में जलन ने भी लोगों का सताया। वहीं तेज आवाज में पटाखे बजने से कान से कम सुनने के मामले भी बढ़ गए।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को आंखों में जलन के 80 मरीज पहुंचे। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लाइन लगी रही। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व पर रविवार और सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी सामान्य रही। ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। जहां सामान्य दिनों में ओपीडी 1800 के आस-पास रहने लगी है। वहीं मंगलवार को ओपीडी लगभग 1500 रही। अस्पताल में ईएनटी चिकित्सक न होने से मरीजों को बिना दवा व इलाज के लौटना पड़ा। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ तीन हैं। मंगलवार को दो विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे। मरीजों की संख्या कम होने से अस्पताल में एक ही विशेषज्ञ होने से मरीजों को इलाज व दवा समय पर मिली। नेत्र जांच के लिए मंगलवार को ओपीडी 80 मरीज पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी ने बताया कि दिवाली पर साफ-सफाई और आतिशबाजी के कारण आंखों में जलन के मामले बढ़ जाते हैं। ज्यादातर लोग भैया दूज के बाद इलाज के लिए आते हैं। दिवाली पर लोगों को अपने आंखों का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी-सी जलन या कोई भी समस्या होने से पर चिकित्सक के परामर्श पर ही आंखों की दवा का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें