फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए शनिवार को भी खुलेगी शाखा व कैश काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी पर जोर दिया है। निगम ने बड़े बकायादारों पर सख्ती करने के साथ शनिवार को भी कैश काउंटर खोलने का फैसला लिया है। निगम इसके साथ प्रॉपर्टी टैक्स में गलतियों को भी दुरुस्त करेगा। निगम चालू वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स के 40 कराेड़ रुपये निर्धारित किए थे। इसमें से अब तक 26.25 कराेड़ रुपये टैक्स जमा हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने इसके लिए वीरवार को पालिका बाजार स्थित कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्हाेंने वित्त वर्ष में टैक्स रिकवरी का फीडबैक लिया और अधिकारियों ने इन बाकी दिनों की कार्ययोजना जानी। उन्होंने कहा कि वार्ड क्लर्क अपने क्षेत्र में प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी पर काम करें। बकायादारों को नोटिस देने के साथ उनकी रिकवरी पर जोर दें। कोई टैक्स जमा नहीं कराता है तो उनकी प्रॉपर्टी को सील किया जाएं।
नगर निगम की प्राॅपर्टी टैक्स ब्रांच और सीएफसी के कैश काउंटर 31 मार्च तक हर शनिवार काे खोले जाएंगे। इन दिनों प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराए जाएंगे। आईडी में नाम और पता समेत अन्य गलतियों को ठीक किया जाएगा। इसके साथ माेबाइल नंबर अपडेट और आईडी स्वयं सत्यापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें