फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को अंतिम कॉल कर प्रेमी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम कॉल कर एक 20 वर्षीय युवक ने धागा फैक्टरी में वीरवार शाम छह बजे फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के रूममेट ने बताया कि उसका हर वक्त उसकी प्रेमिका के साथ फोन पर लड़ाई होती रहती थी, वहीं इसके अलावा वह लॉकडाउन के चलते अपने घर नहीं जा पा रहा था, इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और वीरवार शाम आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को समान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जयगोविंद पुत्र लक्ष्मी पटेल निवासी गांव पीपरा, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपने चचेरे साले अमरजीत उर्फ बिट्टू (20) पुत्र अरविंद पटेल निवासी जिला देवरिया, हाल निवासी एमडी टेक्सटाइल, भारत नगर, काबड़ी रोड के साथ धागा फैक्टरी में काम करता है। उन्होंने बताया अमरजीत फैक्टरी में मशीन चलाने का कार्य करता था। वह दो माह पहले ही पानीपत में आया था। हाल ही में अपने घर जाना चाहता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते घर नहीं जा पा रहा था। जिससे वह पूरा दिन उदास रहता था। इसके अलावा वह अपनी एक महिला मित्र के साथ भी बातचीत करता रहता था और उनका विवाद होता रहता था। वहीं वीरवार शाम पांच बजे के करीब वह सभी छत पर खेल रहे थे। अमरजीत छत से अचानक नीचे आया और फोन पर जोर-जोर से बाते करने लगा। वहीं जब काफी देर तक वह छत पर नहीं लौटा तो वह सभी नीचे आए तो देखा फोन जमीन पर पड़ा था और अमरजीत फंदे पर रस्सी से लटका हुुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें