यूपी और हरियाणा के किसानों में जमीनी विवाद
- फोटो : AI
यमुना नदी के अंदर हरियाणा-यूपी के किसानों की गेहूं की फसल कटाई के लिए यमुना भूमि सीमा पर जमीन विवाद एक बार खड़ा हो गया है। रिशपुर गांव और यूपी के मवी गांव के किसान की फसल कटाई के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फसल काटे जाने के बाद सरसों की फसल के लिए भी दोनों प्रदेशों के किसानों में टकराव की स्थिति नजर आ रही है। इसके बाद यूपी पार कैराना प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यूपी टीम ने किसानों को हरियाणा प्रशासन से मिल कर बैठक कर हल करने का आश्वासन दिया।
कैराना क्षेत्र के मवी गांव निवासी किसान रमेश मलिक ने बताया कि उनकी करीब 35 बीघा जमीन यमुना पार हरियाणा के रिशपुर गांव से सटी हुई है। इसमें 25 बीघा में गेहूं और 10 बीघा में सरसों की फसल उगा रखी है। आरोप है कि दो दिन पहले रिशपुर के कुछ लोग उनकी 25 बीघा गेहूं की फसल काटकर ले गए।