फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण और आईडी कार्ड होंगे जारी : एडीसी

Sat, 06 Jun 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एडीसी) अंकित चौकसे ने बैठक की। इसमें एडीसी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन प्रक्रियाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। हमारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान इसलिए है ताकि हर पात्र नागरिक का नाम समय पर सूची में शामिल हो। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति रहना स्वीकार्य नहीं है। हमारे बूथ लेवल अधिकारी को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे और उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनदीप सिंह ने कहा कि हमारे बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र ने कहा कि हमें हर विसंगति को समय रहते सुधारना है और इस प्रक्रिया में प्रशासन, राजनीतिक दल और नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें