फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लापता निगमकर्मी का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में सेक्टर-18 निजामपुर के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने कुत्तों को शव नोचते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जनसेवा दल के सदस्यों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले एक कार्ड से उसकी पहचान निगम कर्मी सुनील (52) निवासी जसबीर कॉलोनी के रूप में होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि सुनील 30 जनवरी से लापता थे। मंगलवार दोपहर राहगीर गुरदीप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-18 के नाले में एक व्यक्ति की शव पड़ा है। जिसे कुत्ते नोच रहे हैं।
सेक्टर 13-17 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कपड़ों की तलाशी ली। जिसमें एक पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर शव की शिनाख्त सुनील निवासी जसबीर कॉलोनी तहसील कैंप के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें