पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गांव बाबरपुर में स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अभियान सीएमओ के आदेशानुसार और स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद कुमार के मार्गदर्शन में चलाया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को डायरिया से बचने के उपाय बताए और लगभग 200 ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां बांटीं।
निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पानी साफ रखने के लिए हेलोजन की 350 गोलियां बांटीं और जहां से पानी की सप्लाई आती है वहां पर डोजर की जांच की। घर-घर जाकर पानी का ओटी टेस्ट किया और पांच स्थानों से पानी के सैंपल लेकर जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए भेजे। बुखार के 10 संदिग्ध मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाईं। स्वास्थ्य कर्मी जोनी कुमार ने बताया कि लोगों को डायरिया से बचाव के लिए साफ पानी का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए व पानी के बर्तनों को ढककर रखना चाहिए और पानी को उबालकर पीना चाहिए।
विज्ञापन
मौके पर महिला स्वास्थ्य कर्मी विनोद बाला व रजनी और सीता, आशा कार्यकर्ता सुनीता, संतोष उपस्थित रही।