फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइबर ठगी के मास्टरमाइंड पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। फर्जी फर्म बनाकर 52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस अब तक मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच पाई है। मास्टरमाइंड अलग-अलग प्रदेशों में बैठकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ है। जिसके बाद अब पुलिस ने मास्टरमाइंड पर शिकंजा कस दिया है। उधर, तफ्तीश में कुछ नए खाते भी सामने आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।
पानीपत में फर्जी फर्म के नाम पर खाते खुलवाकर पांच माह में करीब 52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस अब तक इस मामले में चार खाताधारकों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें से दो आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है। वहीं चार आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के नेटवर्क के बारे में जानकारी तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि साइबर ठगी का यह गिरोह हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक फैला है। अलग-अलग प्रदेशों में बैठे साइबर ठग वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनमें से कुछ के नाम भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने अब उन पर शिकंजा कसना शुरू का दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही तफ्तीश में सामने आए बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए सोमवार को बैंक से सभी खातों की डिटेल ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें