फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीन को टक्कर मारी

Tue, 21 Jan 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ हरियाणा के दिल्ली जा रहे जत्थे में शामिल एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। संघ ने इसको लेकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ हरियाणा का चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा जत्था मंगलवार को इसराना पहुंचा। इससे पहले नौल्था के पास राष्ट्रीय राजमार्ग रोहतक पानीपत 71 ए पर दृष्टिहीनों के पैदल चल रहे जत्था में शामिल एक दृष्टिहीन सावन कुमार को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर कार दी।

वह जमीन गिरकर घायल हो गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष वेेद प्रकाश ने कहा कि आठ अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दृष्टिहीन का तीन प्रतिशत के बैक लॉग को तीन माह के अंदर भरा जाएं। कांग्रेस सरकार ने अभी तक कोई भी रिक्त स्थान नहीं भरा है, जबकि प्रदेश में तीन सौ से अधिक दृष्टिहीनों के पद खाली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को रोहतक के डी पार्क में एक रैली की जाएगी और 26 जनवरी कोे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सोनिया गांधी दृष्टिहीनों को नहीं मिली तो 21 सदस्यीय कमेटी आमरण अनशन पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें