फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों ने निकाली भड़ास

Tue, 21 Jan 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताली कर्मियों ने निकाली भड़ास
विज्ञापन

Striking workers removed the spleen

समालखा। बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल रख सरकार विरोधी नारेबाजी की और रोष जताया। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर समालखा और बापौली 220 केवी पॉवर हाउस के संगठनों ने संयुक्त रूप से हड़ताल में भाग लिया। कर्मचारियों की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान ईश्वर सिंह और राजसिंह कटारिया ने की।

मंच संचालन यूनिट सचिव राजेश कुमार और सह-सचिव रणबीर सिंह ने किया। प्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश कर्मचारियों ने दिसंबर 2013 में रोहतक में विशाल रैली कर सरकार को चेताया था। बावजूद इसके प्रदेश सरकार बिजली निगम सहित अन्य विभागों में निजीकरण लागू कर रही है। सरकार आउटसोर्सिंग की नीतियों  से हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिटों के प्रधान ईश्वर सिंह और राज सिंह कटारिया ने सभी कर्मचारियों ने हड़ताल में एकजुटता का परिचय दिया है। सरकार की हटकर्मी के खिलाफ 22 और 23 जनवरी को भी उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर महावीर शर्मा, सतबीर चालिया, संदीप कुमार, रमेश कुमार, आजाद सिंह, सूरजभान शर्मा, अशोक कुमार, योगेश त्यागी, रोशन लाल, महावीर, सतीश कुमार, सूबे सिंह, राजबीर तंवर, महेंद्र सिंह, सतनारायण, रविंद्र कुमार, रणबीर सिंह, ओमप्रकाश और विजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें