फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से 20 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अहर गांव निवासी ने अपने खाते से कई रुपये निकल जाने से परेशान होकर खाता बंद करा दिया। जिसके बाद उसने उसी बैंक में दूसरा खाता खोल लिया। नए खाते में 20 हजार रुपये जमा भी कराए, लेकिन यह 20 हजार रुपये भी खाते से किसी ने निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित सुरेश दत्ता ने बताया कि एसबीआई बैंक में उसका खाता है। फरवरी से मई तक में उसके खाते से कई बार किसी ने ट्रांजेक्शन किया और तीन लाख रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत बैंक में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर खाता बंद कराकर उसी बैंक में दूसरा खाता खोला। इसी बैंक में दूसरा खाता खोलकर उसमें 20 हजार रुपये जमा कराए, अब यह रकम भी बैंक खाते से निकाल ली गई। सुरेश दत का आरोप है कि इस बारे में बैंक मैनेजर से बात करने गए तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें