फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अश्लील वीडियो वायरल करने की कंबल कारोबारी को धमकी, मांगी मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी एक कंबल व्यापारी को एक महिला ने वीडियो कॉल कर उसके साथ अश्लील वीडियो बना ली। आरोप हैं कि उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे मोटी रकम मांगी। व्यापारी ने पैसे देने से इंकार कर दिया और इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी एक कंबल व्यापारी ने बताया कि तीन अक्टूबर की रात करीब 11:25 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई। उसकी प्रोफाइल पर महिला का नाम लिखा था। वह महिला उससे अश्लील बात करने लगी। महिला ने उसको अपनी बातों में उलझा लिया और उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। चार अक्टूबर को फिर से वीडियो कॉल आई। महिला ने फिर से अश्लील वीडियो कॉल करने को कहा लेकिन उसने बात करने से इंकार कर दिया और कॉल काट दी। पांच अक्टूबर को महिला ने उसको कुछ फोटो भेजे। वह उसके आपत्तिजनक फोटो थे। आठ अक्टूबर की दोपहर 2:03 बजे उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह साइबर अपराध थाना पुलिस से एसएचओ विक्रम राठौर बात कर रहा है। उसका एक वीडियो यूट्यूब पर चल रहा है। जिसमें वह आपत्तिजनक हालत में हैं। इसमें चार-पांच साल की सजा हो सकती है। वह उसे यूट्यूब मैनेजर का नंबर भेज रहा है। उससे बात कर लें और वीडियो हटवा लें। उसके पास राहुल शर्मा का नंबर भेजा। उसने बात की तो उसने वीडियो हटाने के लिए कहा तो सामने वाले ने कहा कि इसके लिए मोटे पैसे लगेंगे। वह समझ गया कि उनको ठगने का प्रयास किया जा रहा है। वह उसकी बातों में नहीं आया और उसने कॉल काट दी और पुलिस को इसकी शिकायत दे दी।
वर्जन :
देवीमूर्ति कॉलोनी निवासी एक उद्यमी ने एसपी को शिकायत दी थी। उन्होंने एक महिला पर अश्लील वीडियो बनाने और उसके साथियों द्वारा वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे मांगने की बात कही है। पुलिस ने इसमें अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार, प्रभारी, साइबर थाना पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें