फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुर्गा पूजा पंडाल में माता के दर्शनों को श्रद्धालुओं का लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्वांचल समन्वय परिवार द्वारा जाटल रोड नजदीक साईं राम अस्पताल के पास दुर्गा अष्टमी पर 25वां रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवरात्र के सातवें दिन भक्तों के दर्शन के लिए देवी दुर्गा के कपाट खोले गए। पूर्वांचल समन्वय परिवार के वरिष्ठ उप प्रधान अमित सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार के मशहूर गायक कलाकार गोलू राजा को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने माई की मूर्ति कितना शोभे... समेत कई गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। गोलू राजा के साथ अमृता दीक्षित व अंजू ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर शास्त्री विशंभर नाथ दुबे, सुशील ठाकुर, चंदन सिंह, पारस सिंह, अमर नाथ साही, मनोज सिंह, नीलांबर सिंह, सुधीर पाठक व अमरीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें