फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी के लिए भाकियू करेगा आंदोलन : चढूनी

Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
किसानों से बात करते गुरनाम सिंहचढूनी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। भाकियू चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार एमएसपी पर धान न खरीदकर किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं और हरियाणा के लोग धान खरीदकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी के लिए संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात शनिवार दोपहर को यूपी-रियाणा सनौली बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए कही उन्होंने यूपी से हरियाणा में प्रवेश करने वाले धान के वाहनों के चालकों से जानकारी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश से हरियाणा के राइस मिल संचालक अवैध रूप से 1600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदकर लाते हैं, जिस कारण किसानों को प्रति क्विंटल करीब 800 रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसपी पर सरकार धान नहीं कर रही है। एमएसपी भाड़ में चली गई है। सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के किसानों का धान यूपी में और हरियाणा का धान हरियाणा में ही बिकना चाहिए, ताकि किसानों को औने-पौने दामों पर धान देने के लिए बाध्य न होना पड़े। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को धान एमएसपी पर खरीद के लिए आंदोलन शुरू करने के लिए कहा गया है। शामली जिलाध्यक्ष निखिल खेवाल ने कहा कि उनके द्वारा आंदोलन के लिए रूपरेखा बनाई रही है। शीघ्र ही आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मेरठ जिलाध्यक्ष धीरेंद्र नामदेव, श्रवण कुमार, शामली युवा जिला उपाध्यक्ष अमन नामदेव, युवा नगर सचिव चिराग नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें