बापौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बापौली में जलमाना अड्डे पर शिव मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर एक एमटीपी किट बरामद की है। इसके बाद टीम ने स्टोर को सील कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग टीम को सूचना मिली थी कि शिव मेडिकल स्टोर संचालक जीतू एमटीपी किट बेचने का काम करता है । इस पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन करके दबिश दी और जलमाना गांव निवासी एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा और दुकान से एक एमटीपी किट बरामद कर ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बापौली के सीएमओ डॉक्टर सोमवीर ने बताया की जिला ड्रग्स कंट्रोलर विजय राजे के नेतृत्व में ये दबिश दी गई है। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल से आए डॉक्टर पवन कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मेडिकल स्टोर से दवाइयां बरामद की और सैंपल भी लिए हैं । डॉक्टर सोमवीर ने बताया कि जांच में दुकान से सैंपल ले लिए गए हैं । वे विभाग की ओर से प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। शिव मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी गई है। स्टोर संचालक जीतू को मौके पर ही काबू कर लिया गया है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है ।