फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीके शिवानी 25 को पानीपत आएंगी, बताएंगी मेडिटेशन की विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शिवानी 25 फरवरी रविवार को पानीपत में आएंगी। वे सेक्टर-25 स्थित कार्यक्रम में मेडिटेशन की विधि बताएंगी। शहर में बीके शिवानी का आठ साल बाद यह कार्यक्रम है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसका विषय मिरेकल्स ऑफ मेडिटेशन। जिसमें हमें आत्मज्ञान और परमात्म पहचान दोनों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के ईदगाह रोड स्थित ब्रह्माकुमारी के सेवा केंद्र में इसको लेकर शुक्रवार को बैठक की। सब जोन इंचार्ज बीके सरला बहन ने बताया कि इस कार्यक्रम में न केवल योग से जुड़े अनेक गहरे रहस्य स्पष्ट किए जाएंगे, अपितु मेडिटेशन से शांति की अनुभूति भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन राजयोग सबसे श्रेष्ठ योग है और इस वर्तमान तनावपूर्ण माहौल में यह बड़ा उपयोगी है। ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बीके भारत भूषण ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेक्टर-25 में मित्तल मेगा मॉल के नजदीक मैदान में सायं पांच बजे शुरू किया जाएगा और करीब साढ़े सात बजे तक चलेगा। इसमें पाइट कॉलेज का सहयोग रहेगा। इस मौके पर राकेश तायल और सुरेश तायल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और यह निशुल्क रहेगा। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश पास ले सकते हैं।
बीके सरला बहन ने बताया कि बीके शिवानी ब्रह्मकुमारी की प्रमुख वक्ताओं में से एक हैं। बीके शिवानी बहन अद्वितीय प्रतिभा की धनी हैं। शिवानी बहन ने देश-विदेश में जाकर भिन्न-भिन्न विषयों पर कोर्स कराया है। इनमें माइंड मैनेजमेंट, एंगर मैनेजमेंट, पर्ससाल्टी डेवलपमेंट, तनावमुक्त जीवन व खुशनुमा जीवन आदि विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें