जगाधरी। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर से भेंट की। इस दौरान नगर निकाय चुनाव के अलाव अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को लाना है और नॉन-स्टॉप विकास की गति को तीन गुना बढ़ाकर विकसित बनाना है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा जीतेगी व विपक्षी राजनीतिक दलों का खाता भी नहीं खुलेगा। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी तरह से मजबूत है, मेयर पद सहित सभी वार्डों में भाजपा की पूरी तैयारी चल रही है।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा की भाजपा के पास नगर निगम चुनावों में मेयर के लिए व सभी 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए बहुत से आवेदन आए हैं। जिन पर विचार विमर्श चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।