फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शान-ए-पंजाब के ब्रैक पैड में धुआं उठा, घबराए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



समालखा/पानीपत। अमृतसर से दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक पैड में समालखा के पास अचानक धुआं उठने लगा। इससे इसके कारण ट्रेन को मौके पर रोकना पड़ा। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्टेशन पर मरम्मत के करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार देर रात साढ़े नौ बजे समालखा स्टेशन के गेट नंबर 40 नारायणा फाटक पर दिल्ली-अमृतसर शान-ए- पंजाब एक्सप्रेस (12498) में अचानक डी-4 कोच के ब्रेक पैड में खराबी आने से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन को मौके पर रोक लिया गया। धुआं निकलने से घबराए यात्री ट्रेन के डिब्बे से बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही समालखा स्टेशन मास्टर और राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। समालखा रेलवे चौकी के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि डी-4 कोच के पहियों में ब्रेक पैड चिपक जाने की वजह से धुआं निकल रहा था। सहायक लोको पायलट ने तुरंत तकनीकी खराबी को दूर किया। हालांकि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। ट्रेन करीब 15-20 मिनट तक अमृतसर से दिल्ली डाउन ट्रैक पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें