फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया कर्मयोगी बनने का पाठ

विज्ञापन
एसडी कॉलेज में आयोजित बैठक में संबोधन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। बीजेपी ​मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन्माष्टमी के दिन जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। आठ घंटे चले विशेष कार्यक्रम में छह स्तर आयोजित किए। जिसमें सूचीबद्ध 120 कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और पूर्व सांसद संजय भाटिया ने अगल-अलग सत्र में विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक और अनुशासित पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान होता है। कार्यकर्ता जहां पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इसलिए पार्टी संगठन में नए कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही भारत विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति बन गया है और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता में अद्भुत शक्ति होती है और आत्मनिर्भर राष्ट्र बिना किसी दबाव में आए अपनी योजनाएं लागू करने में सक्षम होता है। विकास की गति को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएं। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के कठिन प्रयासों के चलते बिजली उत्पादन में भारत आत्मनिर्भर हो गया है और प्रदेश सरकारें भी बिजली आपूर्ति के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। अब केवल पांच राज्यों में ही लाइन लॉस अधिक है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के साथ-साथ स्वदेशी आंदोलन को भी आगे बढ़ाने में योगदान दें। पहले सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने जिले की रिपोर्ट पेश की। इसमें अध्यक्षता महापौर कोमल सैनी ने की। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने द्वितीय सत्र, पूर्व सांसद संजय भाटिया ने तृतीय सत्र, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने चतुर्थ, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पंचम सत्र को और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने छठे सत्र को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलूजा, संजय अग्रवाल, आरडी कल्याण, नेहा शर्मा, अवनीत कौर, ज्योति शर्मा, धर्मपाल जागलान, महावीर दहिया, रविंद्र भाटिया, कृष्ण छौक्कर, रोशन लाल व सतबीर पांचाल मौजूद रहे। ब्यूरो

एसडी कॉलेज में आयोजित बैठक में संबोधन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। बीजेपी मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें