फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा सरकार पेपर लीक और भर्ती घोटालों के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर नीट और यूजीसी नेट हो या फिर हरियाणा में होने वाले एक के बाद एक भर्ती घोटाले, देश व प्रदेश हर स्तर पर भाजपा की कारगुजारियां उजागर हो रही हैं।
विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वे एसडीवीएम स्कूल सेक्टर-12 में में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। हुड्डा के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी भाजपा पर खूब बरसे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुधिराजा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुल्ले शाह, विधायक बलबीर बाल्मिकी, कंवर सिंह छौक्कर, पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, पूर्व विधायक भीम सैन मेहता, पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान शामिल रहे। जबकि समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर और कुलदीप शर्मा दिखाई नहीं दिए। हालांकि कुलदीप शर्मा सोनीपत के कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेंद्र हुड्डा से मिले थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस नीट और नेट पेपर घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा में लगातार कांग्रेस ऐसे मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाती आई है, लेकिन भाजपा ने कभी अपनी कारगुजारियों से सबक नहीं लिया। इसलिए लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया। हुड्डा ने करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन के लिए तमाम मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक मोर्चा फतेह करने के बाद अब हमें अगला मोर्चा जीतने की तैयारी करनी है। इसके लिए जरूरी है कि जनसंपर्क को और बढ़ाया जाए। 36 बिरादरी में जाकर मौजूदा सरकार की विफलताओं के बारे में बताया जाए।
बॉक्स


युवाओं को मुन्ना भाई बना रही सरकार- उदयभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि अपनी कारगुजारी को छिपाने के लिए सरकार ने नीट का रिजल्ट लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ घोषित किया। जबकि यह परिणाम 14 जून को आना था। इसमें बड़े स्तर पर धांधली की गई। आज देश और प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा पूरी तरह भर्ती घोटालों में लिप्त है। ऐसा लगता है कि भाजपा नीट जैसी परीक्षाओं में धांधली करके सरकार युवाओं को मुन्ना भाई एमबीबीएस बनना चाहती है। इसके विरुद्ध पूरे देश में कांग्रेस ने अभियान चलाया है और एनएसयूआई ने भी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने सीईटी से लेकर एचसीएस तक भर्तियों में एक के बाद एक कई घोटाले गिनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें