फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टिफिन बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
जिला कार्यालय में बैठक में शामिल जिला प्रभारी ललित बतरा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : पार्ट
विज्ञापन
टिफिन बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी भाजपा
विज्ञापन

जिला कार्यालय में हुई बैठक, संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर चर्चा

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। भाजपा ने शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली टिफिन बैठकों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय श्याम कमल में जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि टिफिन बैठकें संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता और आपसी संवाद का माध्यम हैं। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों और प्रभारियों से प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ललित बतरा ने कहा कि शक्ति केंद्रों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणावर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बैठकों की रूपरेखा समझाई।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी और जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस पर अंत्योदय की भावना को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। बैठक में गजेंद्र सलूजा, अवनीत कौर, लोकेश नागरू, सुनील कंसल और सुमित जागलान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें