फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: BJP के बूथ प्रमुख की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत, भाई घायल, इसराना-समालखा रोड पर हुआ हादसा

Sun, 26 Mar 2023 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा कर परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना-समालखा रोड पर मांडी गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार भाजपा के बूथ प्रमुख की मौत हो गई। उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा कर परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया दिया।

विज्ञापन


जतिन (22) निवासी गांव बांध अपने भाई आनंद के साथ बाइक पर इसराना निजी काम से गए थे। इसराना-समालखा रोड पर मांडी मोड़ पर एक तेज गति से ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। भाई आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जतिन बांध गांव में भाजपा के बूथ प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें