पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 11-12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान म्यूर विहार गांधी कॉलोनी समालखा निवासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को सेक्टर 11-12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर ट्रक यूनियन की तरफ से गंदा नाला पटरी होते हुए आया। पुलिस टीम ने बाइक को नाका पर रोककर युवक से पूछताछ की। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक दो मार्च को तामशाबाद टोल प्लाजा के नजदीक स्थित लाल मंदिर परिसर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में बापौली निवासी रवि की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है।