अंबाला। छावनी के निकलसन रोड से 31 जनवरी को चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने रंगिया मंडी निवासी सौरभ को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता छावनी के अशोक नगर निवासी साहिल कुमार ने तीन फरवरी को अंबाला कैंट थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। संवाद
धोखाधड़ी करने वाला जेल भेजा
अंबाला। लोन शुदा बाइक बेचकर करनाल निवासी गुरमीत से धोखाधड़ी करने वाले यूपी के सद्दोपुर निवासी अभिषेक को पुलिस ने काबू कर लिया। वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता करनाल के सेक्टर-32 निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि 13 मई 2023 को आरोपी धर्मबीर व अन्य ने उसे लोन-शुदा बाइक बेचकर व कागजात न देकर उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की थी।