फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मायका से ससुराल आ विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड स्थित दलबीर नगर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता बुधवार दोपहर को ही अपने मायका से ससुराल आई थी। यहां आकर उसने खुद को कमरे में बंद कर यह कदम उठाया। घटना की सूचना पर किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब तक विवाहिता के आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। किला थाना पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर निवासी मीनाक्षी (23) की तीन साल पहले दलबीर नगर निवासी रोहित के साथ शादी हुई थी। रोहित पेशे से इलेक्टि्ररीशन है। सोमवार को रोहित मीनाक्षी को उसके मायके में कुलदीप नगर छोड़कर गया था। बुधवार दोपहर मीनाक्षी ने रोहित के पास कॉल कर कहा कि उसने वापस ससुराल ले जाए। रोहित उसे वहां से दलबीर नगर ले आया। रोहित पत्नी मीनाक्षी का घर छोड़कर काम पर चला गया था। जब रोहित शाम सात बजे घर आया तो उसे मीनाक्षी का शव कमरे में पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की उसके पिता कृष्ण कुमार के साथ कहासुनी हुई थी। इसलिए वह वहां से नाराज होकर अपनी ससुराल में आई थी। यहां आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें