संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। थाना क्षेत्र के नौल्था-बुड़शाम रोड पर मोटरसाइकिल सवार दोस्तों को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी जिसमें अंकुश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी साहिल घायल हो गया। पुलिस ने घायल मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ भाग गया। वह परिवार में इकलौता बेटा था। उनकी मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है।
हादसा शनिवार शाम को नौल्था बुडशाम रोड पर हुआ था। बुड़शाम गांव के साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी अंकुश के साथ मोटरसाइकिल से करीब साढ़े चार बजे गांव जा रहे थे। रजवाहे की पटरी पर पहुंचे तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसने चाचा को हादसे की सूचना दी। उन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया।
बुड़शाम के पास रजवाहा पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-महीपाल, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना