फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उझा रोड सेक्टर 24 के पास एक चालक ने लापरवाही से ईको गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार को काफी चोटें आई हैं। बाइक सवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग पुलिस को विशाल सैनी वासी एकता विहार काॅलोनी वार्ड नंबर 13 ने बताया कि वह एनएफएल में प्राइवेट नौकरी करता है। 12 नवंबर को सुबह 8.15 बजे वह घर से निकला और लगभग 8.30 बजे जब ऊझा रोड सेक्टर 24 के कट पर पहुंचा तो एक ईको गाड़ी तेज रफ्तार से आई और चालक ने उसे ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह नीचे गिर का चोटिल हो गया। उसकी टांगों में फ्रेक्चर हो गया है। उसके सिर व अन्य जगह भी काफी चोटें आई हैं। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसके परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें