संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बबैल गांव के पास कार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर 13/17 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बबैल गांव के खुशीराम ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि किसी कार चालक ने उसके पिता यशपाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उनके पिता गंभीर रूप से घायल थे। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उधर, देर रात को उपचार के दौरान यशपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर 13/17 थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।