जीटी रोड पार करते समय एक युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिस हादसे में युवक की पैर की हड्डी टूट गई। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद घायल ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ शिकायत दी।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश निवासी किशनपुरा ने बताया कि वह गत 16 जुलाई को रात नौ बजे शिवालिका फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहा था। जीटी रोड पार करते समय एक बाइक चालत ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। जिसकी वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पैर की हड्डी में फ्रेक्चर बता प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।