पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम थाना समालखा पुलिस की एक टीम सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान मनाना मोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक युवक गांव मनाना की और से पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान विक्रम पुत्र रघबीर निवासी शिवाजी नगर गन्नौर जिला सोनीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो पेंट की जेब से 315 बोर की एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ।