फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड पर बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह अर्जुन नगर काबड़ी रोड का रहने वाला है। 18 साल का बेटा कमल सोमवार को सुबह करीब दस बजे दोस्त नैतिक के साथ बाइक पर निजी काम से काबड़ी गांव जा रहे थे। उनके पीछे वो भी बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वो बाइपास के नजदीक शराब ठेके के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। उसे दोनों को संभाला लेकिन गंभीर चोट के चलते बेटे कमल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे नैतिक को गंभीर चोटें आई है। चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग गया। नैतिक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पिता के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें