मतलौडा। कारद गांव में स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी से रात को लौट रहे एक युवक की बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मतलौडा पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
रविंद्र कुमार ने मतलौडा थाना को बताया कि वह मूल रूप से बल्ला गांव का निवासी है। वह बाद में अटावला गांव में बस गया था। उसका बेटा विशाल होममेड फैक्टरी और वह परढाना गांव में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह 27 फरवरी की रात अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। उसे अलुपुर गांव के पास देखा कि लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही थी। उसने नजदीक जाकर देखा कि उसके बेटे विशाल का एक्सीडेंट हुआ है और उसे गंभीर चोटें आई हुई है। उसने रात को लोगों की मदद से अपने घायल बेटे को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।