फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Aug 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर किनारे बुड़शाम गांव के पास शुक्रवार रात नौ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक व स्कूटी काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की माैके पर ही माैत हाे गई। जबकि स्कूटी चालक का पैर टूट गया। हादसे के बाद आराेपी कार चालक माैके पर कार छाेड़कर फरार हाे गया।
विज्ञापन

नारायणा गांव निवासी अनिल ने बताया कि उसका भाई मनीष कश्यप (33) ओबीटी कंपनी में हेल्पर का काम करता था। मनीष की पत्नी पूनम भी इसी फैक्टरी में काम करती है। शुक्रवार काे छुट्टी थी, इसलिए पूनम घर पर थी। ऑडिट के चलते मनीष फैक्टरी गया था।
वह राेजाना की तरह फैक्टरी से घर लाैट रहा था। जब वह दिल्ली पैरलल नहर किनारे बाइपास राेड पर बुड़शाम गांव के पास पहुंचा ताे सामने से आ रही ब्रेजा कार ने मनीष और एक स्कूटी सवार युवक काे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीष गाड़ी के शीशे पर जा गिरा। हादसे में मनीष की माैके पर ही माैत हाे गई। जबकि स्कूटी चालक का पैर टूट गया। स्कूटी चालक सिवाह गांव का निवासी बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें