अंबाला। सड़क हादसे में जड़ौत गांव निवासी साहिल शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई मोहित शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मोहित ने बताया कि 15 नवंबर को उनका भाई साहिल शर्मा अपनी बाइक पर सदोपुर से अपने गांव जा रहा था।
उसके पीछे वह भी अपने दोस्त रितिक उर्फ गोलू के साथ घर जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे जब उसका भाई रिजेंटा होटल के सामने सड़क पर मुड़ा तो अचानक तेजगति कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उनका भाई साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिटी नागरिक अस्पताल से उसे उपचार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया गया, लेकिन पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहित शर्मा ने बताया कि यह हादसा चालक की गलती की वजह से हुआ था। संवाद