मतलौडा। उरलाना कलां गांव के एक दूधिए की जीतगढ़ गांव में मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आने के बाद सड़क पर बाइक गिरने से मौत हो गई।
उसने मोटरसाइकिल के ब्रेक लगाए तो उसकी मोटरसाइकिल गिर गई। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने दूधिए को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि उरलाना कलां गांव निवासी श्यामलाल (63) दूध का काम करता था। वह हर रोज मतलौडा में दूध की सप्लाई के लिए आता था। इसी से उसके परिवार का गुजर बसर चलता था। वह रविवार सुबह श्यामलाल अपने बड़े बेटे मोहित को दरियापुर गांव में दूध की सप्लाई देकर मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव लौट रहा था।
जीतगढ़ गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई थी। सिर में चोर लगने से श्यामलाल की मौत हो गई।