फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिनगर से निकला युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरिनगर से एक युवक लापता हो गया। युवक घर से गया था इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके भाइयों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन युवक का अब तक पता नहीं चला है। लापता युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह पांच भाई बहन है। वह पेशे से मजदूर है। उसका छोटा भाई अर्जुन शनिवार सुबह घर से निकला था, वह देर रात तक वापस नहीं आया। उन्होंने अर्जुन की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। उन्होंने अर्जुन नगर में भी अर्जुन के बारे में पता किया लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें