फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा में बड़े सवालों ने घुमाया

Tue, 03 Mar 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को 12वीं की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा रही। परीक्षा में सुबह ही परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचे। साथ ही शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पूरी निगरानी रखी गई। इसके बाद भी उग्राखेड़ी गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर सोमवार को बाहरी तत्व मंडराते नजर आए। शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए चौकसी बढाई गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए। भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा में बड़े सवालों ने परीक्षार्थियों का दिमाग घुमाया है। साथ ही उन्हें सोच-समझकर उत्तर लिखने पड़े।
विज्ञापन

परीक्षार्थी रोहित ने बताया कि परीक्षा में कई पेचीदा सवाल पूछे गए थे। साथ ही पढ़ाई कर गए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में कोई सवाल ऐसा नहीं था इससे उसे परेशान होना पड़े। सभी सवालों का सोच विचार कर जवाब दिया गया है।
परीक्षार्थी मुकेश ने बताया कि परीक्षा में अध्यापकों द्वारा पढ़ाए गए सिलेबस के साथ ही अन्य प्रश्नों को भी पूछा गया था। इसके लिए भी परीक्षार्थियों द्वारा तैयारियों को पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन

परीक्षार्थी निकिता ने बताया कि पेपर आसान रहा और पेपर करने के लिए समय और अन्य व्यवस्थाओं को विभाग द्वारा बेहतर किया गया था। इससे परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई है।
परीक्षार्थी निशा ने बताया कि एक नंबर वाले प्रश्नों में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना पड़ा। प्रश्न को अच्छे तरीके से पढ़ने के बाद ही उनके उत्तर दिए गए है। परीक्षा के दौरान शब्दों को समझना परीक्षार्थी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है।
विज्ञापन


भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र का पेपर शांतिपूर्वक रहा। कहीं से भी नकल होने की सूचना नहीं मिली है।

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।

परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें