मतलौडा। इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहली में छात्राओं को साइकिल वितरित की। इसके बाद सिठाना और खोराखेड़ी गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को साइकिल वितरण की।
मुख्यातिथि रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया रहे। कार्यक्रम में ओम प्रकाश मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन, विवेक नारायण विशेष रूप उपस्थित रहे। एमएल डहरिया ने कहा कि इंडियन ऑयल के मूल मूल्य राष्ट्र- प्रथम की अवधारणा के तहत साइकिल वितरण किया है। इंडियन ऑयल अपने अथक प्रयासों से न केवल देश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा प्रदान कर रहा है बल्कि अपने मूल मूल्यों के तहत कई तरह के समाज कल्याण के कार्य भी आगे बढ़कर कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस निस्वार्थ सेवा के जरिए इन स्कूली छात्राओं को जो साइकिल दे रहा है। उनसे इनके स्कूल में आने-जाने में सुविधा होगी और इन छात्राओं का समय बचेगा साथ ही इनके स्कूल में उपस्थित के दिनों में भी इजाफा होगा और छात्राएं अपने अध्ययन में ज्यादा समय दे पाएंगी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिठाना की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने छात्राओं को साइकिल में सहयोग के लिए इंडियन ऑयल का आभार जताया। रिफाइनरी पीआरओ विवेक शर्मा बताया कि रिफाइनरी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत इस वित्त वर्ष 2024-25 में 900 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण की योजना है। जिसका अनुमानित बजट 48 लाख रुपये रखा गया हैं। समाज में कल्याणकारी कार्यों को करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे लोगों को कुछ प्रतिशत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर सरपंच मंजू देवी, सरपंच प्रतिनिधि रमेश उपस्थित रहे।