फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला चौक पर खुले शराब के ठेके में घुसीं महिलाएं, प्रदर्शन

Sun, 23 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो      
विज्ञापन

पानीपत। जिले में शराब ठेकों का विरोध लगातार जारी है। रविवार को भोला चौक पर शराब ठेका खुलने की जानकारी पर कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष वहां पहुंच गए। सभी ठेका बंद करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने ठेका बंद करवाने के लिए प्रदर्शन भी किया। महिलाएं शराब ठेके में घुस गईं और गेट पर बैठकर ठेका बंद करने की कही। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। शराब ठेकेदार ने अनुमति के बाद ठेका खोलने की बात कही है। लोगों ने कहा कि वे रिहायशी क्षेत्र में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। इसके लिए वे सोमवार को डीसी से मिलेंगे।
देवी मंदिर रोड स्थित भोला चौक पर रविवार दोपहर को शराब का ठेका खोला गया। वहां सामान उतारा जा रहा था कि कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष वहां पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार से ठेका बंद करने के लिए कहा। ठेकेदार ने कहा कि ठेका अधिकारियों की अनुमति पर खोला जा रहा है। इस पर महिलाओं ने बोतलें बाहर फेंकने की चेतावनी दी और ठेके के गेट पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार पहुंच गए। उन्होेंने प्रदर्शन कर रहे जोगेंद्र, राकेश वर्मा, परमजीत, रमेश,  सुभाष, विजय, अजय, कमलेश, गुड्डी, सुनीता, मंजू, सोनिया आदि समझाया। कहा कि कानून हाथ में लेना गलत है। उच्च अधिकारियों से मिलकर शराब ठेके को बंद करवाने की मांग करें। इसके बाद लोग शांत हुए और घर लौट गए।
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में नहीं खुलने देंगे शराब का ठेका      
लोगों ने कहा कि शराब का ठेका रिहायशी इलाके में खोला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेका खुलने से युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। महिलाओं का यहां से निकलना भी दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन


भोला चौक पर खुले शराब के ठेके को लोगों ने विरोध किया है। शराब ठेका बंद करवाने के लिए महिलाएं भी प्रदर्शन कर रही थी। सभी को समझाकर शांत किया गया है। लोगों ने कहा कि वे सोमवार को डीसी से मिलकर शराब ठेका बंद करवाने की मांग करेंगे।         
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें